केंद्रीय बजट 2026 विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण का मजबूत आधार : पिंटू साहू

0
Screenshot_20260206_203027.jpg

मुंगेली। लौदा मंडल संयोजक सोशल मीडिया, भारतीय जनता पार्टी पिंटू साहू ने केंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला, विकासोन्मुखी और दूरदर्शी दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को साकार करता है।

पिंटू साहू ने कहा कि बजट में किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। ग्रामीण विकास, सिंचाई, फसल बीमा और कृषि अवसंरचना को मजबूती मिलने से गांवों की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी। युवाओं के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने वाले प्रावधान भविष्य के भारत की मजबूत नींव रखेंगे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु बजट में विशेष योजनाएं शामिल की गई हैं, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए प्रावधानों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचेंगी। मध्यम वर्ग को कर राहत और बुनियादी सुविधाओं में सुधार से सीधा लाभ मिलेगा।

पिंटू साहू ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक निर्णायक कदम है। बुनियादी ढांचे, डिजिटल इंडिया, हरित ऊर्जा और तकनीकी विकास पर जोर देकर देश की अर्थव्यवस्था को नई गति दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!