अवैध शराब के विरुद्ध चकरभाठा पुलिस का प्रहार


मगरउछला से 10 लीटर महुआ शराब जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चकरभाठा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मगरउछला से 10 लीटर महुआ शराब जब्त कर एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी चकरभाठा उमेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

दिनांक 7 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पंचायत मगरउछला के सतनामी मोहल्ला निवासी रेखा घृतलहरे अपने घर के पीछे अवैध रूप से महुआ शराब छिपाकर बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी, जहां आरोपी के घर के पीछे छिपाकर रखी गई 10 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 2 हजार रुपए आंकी गई, बरामद की गई।
मौके पर मौजूद महिला रेखा घृतलहरे पति संजय घृतलहरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी सतनामी मोहल्ला, ग्राम मगरउछला, थाना चकरभाठा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अवैध रूप से शराब बिक्री करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। चकरभाठा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब, नशे और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

The News Related To The News Engaged In The https://apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.



