कबीरधाम जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी भगतराम पटेल राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य नियुक्त


रिपोर्टर ✒️ कमलेश सिंह
कवर्धा। कबीरधाम जिले के समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति भगतराम पटेल को राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी आदेश के माध्यम से की गई है। उनकी नियुक्ति को जिले सहित पूरे प्रदेश में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय निर्णय के रूप में देखा जा रहा है। भगतराम पटेल लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसेवा, सामाजिक न्याय एवं लोकहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देते आ रहे हैं। उनकी निष्पक्ष छवि, प्रशासनिक समझ और समाज के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए राज्य शासन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने पटेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शर्मा ने कहा कि भगतराम पटेल जैसे अनुभवी और ईमानदार व्यक्ति की नियुक्ति से राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण और अधिक सशक्त होगा तथा आम नागरिकों का विश्वास व्यवस्था में और मजबूत होगा। विजय शर्मा ने यह भी कहा कि पटेल अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ करेंगे और पुलिस व्यवस्था को जनहितैषी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भगतराम पटेल की इस नियुक्ति पर जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

The News Related To The News Engaged In The https://apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




