पुष्पराजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर विपुल बरमैया निर्विरोध निर्वाचित , संगठन को मजबूती देने का लिया संकल्प ।


संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक निवासी जो राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ब्लॉक पुष्पराजगढ़ इकाई के अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया दिनांक 08 फरवरी 2026, रविवार को अमरकंटक स्थित नर्मदा मंदिर परिसर में दोपहर 12:00 बजे सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई ।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश मिश्रा के दिशा-निर्देशानुसार निर्वाचन अधिकारी चंदन केवट द्वारा पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता , पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमावली के अनुरूप संपादित की गई । निर्वाचन में उपस्थित समस्त सदस्यों की सर्वसम्मति से पत्रकार विपुल बरमैया अमरकंटक को निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ निर्वाचित घोषित किया गया ।


निर्वाचन अधिकारी चंदन केवट ने बताया कि पूरी कार्यवाही सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा इसकी सूचना जिला इकाई को अभिलेख हेतु प्रेषित कर दी गई है ।
निर्वाचन उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपुल बरमैया ने साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं बल्कि संगठन के साथियों के विश्वास , स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है । उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पूर्ण निष्ठा , ईमानदारी एवं समर्पण भाव से पत्रकार हितों की रक्षा , संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे ।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकार साथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई । पत्रकार विपुल बारमैया को पुष्पराजगढ़ ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर जिले एवं संभाग के राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहडोल संभागीय प्रभारी राजेश शुक्ला , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संभागीय संरक्षक मंडल अध्यक्ष कैलाश पांडे , संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा , जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला , प्रेम अग्रवाल , समाज कल्याण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंकित शुक्ला , जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष शारदा प्रसाद शर्मा , दिवाकर विश्वकर्मा , पुनीत सेन , अरुण ओटवानी , श्याम तिवारी , श्रवण कुमार उपाध्याय , प्रदीप मिश्रा , भगवान दास मिश्रा , संतोष मिश्रा , आशीष द्विवेदी , रमाकांत शुक्ला , संदीप द्विवेदी , शैलेंद्र द्विवेदी , संतोष चौरासिया , धर्मेंद्रकांत तिवारी , बृजेश राठौर , अभिषेक द्विवेदी , बद्रीनाथ तिवारी , दिगंबर शर्मा , गिरीश राठौर , विनोद विन्धेश्वरी पांडेय , हरि उपाध्याय , राजेश चौधरी ,मदनमोहन मिश्रा , नीरज द्विवेदी , दुर्गा प्रसाद यादव ,पंकज तोमर , संजीव पाण्डेय , अनिल गुप्ता , यशपाल जाट , सच्चिदानंद पांडेय , अमीन वारसी , आर.सी. मिश्रा , प्रकाश तिवारी (मोंटी) , महेश प्रसाद मिश्रा , गौरव दहिया , बृजेश जायसवाल , रमेश जायसवाल , राजेश सिंह , राजकुमार शुक्ला , डी.एस. राव , सुनील मिश्रा, प्रमोद तिवारी , रामचरण मिश्रा , अरविंद मिश्रा , पुष्पेंद्र उरमालिया , अनिल कुमार सोनी , आशीष तिवारी , राजकुमार यादव , दिनेश केवट , अरुण त्रिपाठी , बबलू मिश्रा , चेतराम शर्मा ,त्रिलोकी नाथ राय ,सुनील साहू , सुशील सोनी , प्रहलाद गुप्ता , पवन गौतम , मनोज जैन , अनिल राठौर , विजय राठौर , सूरज राठौर , होलकर मंडावी और सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं गईं ।


The News Related To The News Engaged In The https://apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.



