पं. श्यामा चरण शुक्ला की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0
Screenshot_20260214_150000.jpg

मुंगेली। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 14 फरवरी को मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के दो बार मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित श्यामा चरण शुक्ल की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उनके जनसेवाभाव को स्मरण किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने पं. शुक्ला के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों की राजनीति के प्रतीक थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए और हमेशा आमजन के हितों को प्राथमिकता दी।

कार्यक्रम में रोहित शुक्ला, श्याम जायसवाल, आत्मा सिंह क्षत्रिय, हेमेन्द्र गोस्वामी, संजीत बनर्जी, स्वतंत्र मिश्रा, सागर सोलंकी, संजय यादव, उर्मिला यादव, मंजू शर्मा, अनीता विश्वकर्मा, अजय साहू, कुलदीप पटले, नीरज यादव, असद खोखर, श्री ठाकुर, दद्दू मल्हा, कालेश्वर गर्ग, जलेश यादव, श्रवण सोनकर, सूर्यपाल गर्ग, जग्गू ठाकुर, जय सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेसजनों ने कहा कि पं. श्यामा चरण शुक्ला का जीवन नई पीढ़ी के नेताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज और प्रदेश का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम का समापन दो मिनट के मौन और भारत के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!