जिला पंचायत प्रतिनिधिमंडल सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए मुंबई रवाना
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
बिलासपुर, 16 फरवरी। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार तथा जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में जिला पंचायत बिलासपुर का प्रतिनिधिमंडल सात दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज दुरंतो एक्सप्रेस के माध्यम से रवाना हुआ।
प्रतिनिधिमंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष , उपाध्यक्ष सहित कुल 14 जिला पंचायत सदस्य शामिल हैं। यह प्रशिक्षण राज्य के के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह बिलासपुर संभाग के जनप्रतिनिधियों के लिए चौथा बैच है।
यह आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मुंबई स्थित प्रसिद्ध में 18 फरवरी से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास, सुशासन, वित्तीय प्रबंधन, आजीविका संवर्धन, डिजिटल पंचायत प्रणाली तथा सामुदायिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिनिधिमंडल (समाजसेवी का ग्राम) तथा पुणे के समीप स्थित जैसे आदर्श ग्रामों का अध्ययन भ्रमण भी करेगा। इन ग्रामों में जल संरक्षण, सामुदायिक सहभागिता, पारदर्शी प्रशासन, कृषि उन्नयन एवं सतत विकास के सफल मॉडलों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर प्रतिनिधि उन्हें स्थानीय स्तर पर लागू करने योग्य नवाचारों की जानकारी प्राप्त करेंगे।
प्रस्थान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि यह प्रशिक्षण बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं मॉडल पंचायत के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभव एवं नवीन कार्यपद्धतियाँ जिले की ग्राम पंचायतों में विकास की गति को और अधिक सुदृढ़ करेंगी।
प्रशिक्षण से लौटने के पश्चात प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिले की अन्य पंचायतों के साथ अपने अनुभव साझा किए जाएंगे, जिससे पूरे जिले में नवाचार और सुशासन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर उप संचालक पंचायत ने कहा कि इस प्रकार के अंतर-राज्यीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत प्रतिनिधियों के लिए अत्यंत उपयोगी और परिणामकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के सफल मॉडल ग्रामों का प्रत्यक्ष अध्ययन जनप्रतिनिधियों की कार्यदृष्टि को अधिक व्यापक और व्यावहारिक बनाता है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




