दूरस्थ वनांचल में निःशुल्क सोनोग्राफी शिविर, 889 गर्भवती महिलाओं को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

0
IMG-20260216-WA0617


रिपोर्टर: कमलेश सिंह

कवर्धा। जिले के सुदूर और वनांचल क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क सोनोग्राफी जांच शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान आयोजित इन शिविरों के माध्यम से अब तक कुल 889 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच की जा चुकी है। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की नियमित निगरानी संभव हो पाई है और सुरक्षित प्रसव की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार हुआ है।

मुख्यमंत्री के मंशानुरूप गर्भवती महिलाओं को घर के समीप स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लक्ष्य से प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ये शिविर आयोजित किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाधिक 203 महिलाओं की सोनोग्राफी जांच की गई। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो चरणों में शिविर आयोजित कर 238 गर्भवती महिलाओं को लाभ दिया गया।

दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्र होने के बावजूद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 146 महिलाओं की सोनोग्राफी जांच की गई। इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 144, में 92 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 66 गर्भवती महिलाएं इन शिविरों से लाभान्वित हुईं।

ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में जानकारी और संसाधनों की कमी के कारण पहले गर्भवती महिलाएं समय पर सोनोग्राफी जांच नहीं करा पाती थीं। इन निःशुल्क शिविरों के माध्यम से अब गर्भ में पल रहे शिशु के विकास की सही जानकारी समय पर मिल रही है। किसी भी प्रकार की जटिलता या जोखिम की पहचान पहले ही हो जाने से उपचार भी समय रहते संभव हो पा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इन सोनोग्राफी शिविरों से वनांचल क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। स्थानीय स्तर पर आधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध होने से महिलाओं और उनके परिजनों का भरोसा भी मजबूत हुआ है। यह पहल जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय और प्रभावी कदम साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!