राउत नाचा श्रृंगार के साथ शौर्य और लोककला का अद्भुत संगम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

0
IMG-20260221-WA1046

मातर मड़ई नई पीढ़ी तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति पहुंचाने का सशक्त माध्यम : डिप्टी सीएम

लोरमी । छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री शनिवार को पथर्री पारा, खुड़िया में यादव समाज द्वारा आयोजित मातर मड़ई उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मातर मड़ई उत्सव छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक एकता और आस्था का सजीव प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने के साथ-साथ हमारी लोकसंस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि राउत नाचा छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध लोकनृत्य है, जो श्रृंगार, शौर्य और लोककला का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। यह नृत्य केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि वीरता, परंपरा और सामाजिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से अपनी पारंपरिक लोककलाओं से दूर होती जा रही है, ऐसे में मातर मड़ई जैसे उत्सव नई पीढ़ी तक हमारी संस्कृति और विरासत पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन सकते हैं।

डिप्टी सीएम ने यादव समाज की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यादव समाज सदैव समाजहित, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक समरसता में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि यदुवंशी परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के वंश से जुड़ी मानी जाती है और इस समाज ने हमेशा धर्म, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों का ध्वज ऊंचा रखा है। ऐसे आयोजनों से न केवल परंपराओं का संरक्षण होता है, बल्कि सामाजिक एकता भी मजबूत होती है।

NTPC World Environment Day

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण है।

इस अवसर पर कोमल गिरी गोस्वामी, धनीराम यादव, प्रदीप मिश्रा, महाजन जायसवाल, महेंद्र खत्री, सुशील यादव, संतोष तिवारी, पूर्णिमा अहिरवार, अभिषेक पाठक, मनोहर यादव, केशव यादव, विनोद, सूरज यादव और संजू यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से केमिलाकु राम यादव, सुमित्रा बाई यादव, ओमप्रकाश यादव, गोपी यादव, ललित यादव, पवन यादव, भुनेश्वर यादव, यशपाल यादव, शत्रोहन यादव, जलेश्वर यादव, कैलाश यादव सहित समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक जनों की सक्रिय सहभागिता रही।

मातर मड़ई उत्सव में राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ग्रामीणों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे क्षेत्र में सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!