चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को बड़ी सौगात लोरमी में बनेगा कर्मचारी संघ भवन, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की 15 लाख रुपये की घोषणा

0
Screenshot_20260221_220118

उप मुख्यमंत्री लोरमी के साहू भवन में आयोजित के जिला स्तरीय कर्मचारी एवं अभिनंदन सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा कर कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। सम्मेलन में जिलेभर से बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

अनुशासन और गरिमा पर दिया जोर

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हम सब पहले छत्तीसगढ़ महतारी के बेटे हैं, बाद में कर्मचारी। शासकीय कार्यालयों की गरिमा और अनुशासन बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, क्योंकि शासकीय सेवा से ही हमारे परिवार का पालन-पोषण होता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कार्यसंस्कृति और अनुशासन से ही शासन की साख मजबूत होती है।

साय सरकार कर्मचारियों के हित में प्रतिबद्ध

डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार अधिकारियों और कर्मचारियों के अधिकार समय पर देने के लिए पूरी तरह समर्पित है। यह सरकार सुशासन और संवेदनशीलता के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान कराया गया है, जिससे लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हुई है।

उन्होंने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति, पदोन्नति और रिक्त पदों की पूर्ति की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। लोक निर्माण विभाग में सभी पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की गई है, जिससे कर्मचारियों में संतोष और विश्वास का माहौल बना है।

NTPC World Environment Day

पिछली सरकार पर निशाना

अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अनुकंपा नियुक्तियां लंबे समय तक अटकी रहीं, लेकिन वर्तमान सरकार ने 358 पदों में से अधिकांश पदों पर नियुक्ति की है। इससे सैकड़ों परिवारों को राहत मिली है और शासन पर कर्मचारियों का भरोसा बढ़ा है।

कर्मचारियों ने जताया आभार

कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आश्वासन के बाद पैदल मार्च को निरस्त किया गया और कुछ ही दिनों में कर्मचारियों का लंबित वेतन भुगतान पूर्ण हो गया। इसके साथ ही पांच दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की अनुकंपा राशि प्रदान की गई, जिससे पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहारा मिला।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में संघ के प्रांताध्यक्ष बिंदेश्वर रौतिया, जिला अध्यक्ष कामता साहू, महामंत्री वीरू राजपूत, लक्ष्मण मरावी, नवल प्रजापति, भागवत साहू, नरोत्तम यादव, लक्ष्मीनारायण, कामता जायसवाल, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बंजारे, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, पार्षद विश्वास दुबे सहित संघ के अनेक पदाधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्मेलन में कर्मचारियों के हितों, संगठन की मजबूती और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!