मिथिलांगण कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित

0
IMG_20260223_172518_998

नारायण ठाकुर बने अध्यक्ष, मनोरंजन झा उपाध्यक्ष

बिलासपुर । बिलासपुर की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को में आयोजित बैठक में किया गया। तीन वर्षीय कार्यकाल के तीसरे टर्म के लिए गठित नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से नारायण ठाकुर को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों की सहमति से उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनोरंजन झा को सौंपी गई। वहीं सचिव के रूप में ललित मोहन मिश्रा और कोषाध्यक्ष के रूप में संतोष ठाकरु को दायित्व दिया गया। कार्यकारिणी गठन से पूर्व पूर्ववर्ती दोनों कार्यकालों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

नवनियुक्त अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही समिति की वार्षिक कार्यक्रम कैलेंडरी जारी की जाएगी, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि समिति सामाजिक, सांस्कृतिक और आपसी समरसता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया के दौरान केके ठाकुर, इंद्रकांत झा, संपूर्णानंद झा, रामाश्रय झा, अनमोल झा, आनंद चौधरी, रमेश झा, संजीव झा, जगदानंद झा, अंबुज झा, सुनील मिश्रा, चंदन सिंह और अविनाश झा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!