नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने के दो आरोपी जेल दाखिल

0
IMG-20260225-WA0952

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देकर नाम पर सात लाख रूपये की धोखाधड़ी करने के महिला सहित दो आरोपियों को थाना छावनी पुलिस ने रीवां (मध्यप्रदेश) से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थिया सरोज पटेल उम्र 43 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर के पास , प्रगति नगर, कैंप 1, भिलाई द्वारा थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी पायल पांडेय एवं सिद्धमून उर्फ लाल पांडेय निवासी प्रगति नगर कैंप 1, भिलाई द्वारा प्रार्थिया के पुत्र पीयूष पटेल को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सात लाख रूपये की राशि प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई। रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 318(4) , 296 , 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों के रीवां (मध्यप्रदेश) में होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम रवाना की गई। आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर थाना छावनी लाया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किये जाने पर विधिसम्मत कार्यवाही की गई। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना छावनी पुलिस ने दोनो आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना छावनी के थाना प्रभारी , उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी एवं टीम के आरक्षकगण की सक्रिय एवं सतर्क भूमिका रही , जिनके द्वारा त्वरित समन्वय कर आरोपियों को अन्य राज्य से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण –

पायल पांडेय और सिद्धमून उर्फ लाल पांडेय दोनो निवासी प्रगति नगर कैंप 1, भिलाई , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामाग्री –

प्रकरण से संबंधित दस्तावेज और नगद राशि संबंधी साक्ष्य दस्तावेज।

दुर्ग पुलिस की अपील –

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की नौकरी या सरकारी पद दिलाने के नाम पर धनराशि की मांग किये जाने पर सतर्क रहें तथा ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!