महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम, पंजीयन शुल्क में 50% छूट सराहनीय – शीलू साहू
रायपुर । प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में महिलाओं को पंजीयन शुल्क में 50 प्रतिशत की राहत दिए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल बताया।
शीलू साहू ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश की बहनों और माताओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी तथा संपत्ति के स्वामित्व में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। यह कदम न केवल महिलाओं के आत्मसम्मान को सशक्त करेगा, बल्कि समाज में समानता और आत्मनिर्भरता को भी प्रोत्साहित करेगा।
उन्होंने कहा कि यह जनहितकारी निर्णय महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा और उन्हें सामाजिक-आर्थिक रूप से और अधिक सक्षम बनाएगा।
प्रदेश मंत्री शीलू साहू ने इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए प्रदेश के मुखिया एवं वित्त मंत्री के प्रति प्रदेश की समस्त महिलाओं की ओर से हार्दिक बधाई और धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार आगे भी इसी प्रकार महिलाओं और समाज के हर वर्ग के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करती रहेगी, जिससे छत्तीसगढ़ समृद्धि और समानता के पथ पर और तेजी से आगे बढ़े।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




