अमरकंटक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की श्रृंखला—हर रविवार विशेषज्ञों की सेवाएं
श्री चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा मिर्गी, मधुमेह, स्त्री रोग, अस्थि व शिशु रोग पर विशेष परामर्श व दवाएं निःशुल्क
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक । मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित कल्याण सेवा आश्रम द्वारा संचालित श्री श्रीचंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय विगत कई वर्षों से क्षेत्रवासियों को निरंतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है । चिकित्सालय में 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है ।

चिकित्सालय के तत्वावधान में प्रत्येक माह निःशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगियों की जांच , आवश्यक परामर्श तथा दवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं । प्रत्येक रविवार को अलग-अलग रोगों से संबंधित शिविर आयोजित किए जाएंगे ।
मासिक शिविरों की रूपरेखा इस प्रकार है:
1 मार्च – प्रथम रविवार — मिर्गी , लकवा व स्नायु रोग
चिकित्सक: डॉ. रजनीश पांडेय (बिलासपुर)
8 मार्च – द्वितीय रविवार — मधुमेह (शुगर) , उच्च रक्तचाप , सिकलसेल व मानसिक रोग
चिकित्सक: डॉ. योगेन्द्र परिहार (बिलासपुर), डॉ. शकुंतला लांझी (अमरकंटक), डॉ. एस.के. घर (बिलासपुर), डॉ. अभिषेक पांडेय, डॉ. मनोज मेरगो
15 मार्च – तृतीय रविवार — स्त्री रोग विशेष शिविर
चिकित्सक: डॉ. इशिता प्रियदर्शिनी , डॉ. वर्षा नरेटी , डॉ. मीनाक्षी (स्त्री रोग विशेषज्ञ)
22 मार्च – चतुर्थ रविवार — अस्थि एवं शिशु रोग शिविर
चिकित्सक: डॉ. वैभव कौशिक (अस्थि रोग विशेषज्ञ) , डॉ. अंकित शाह, डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. बलदेव (शिशु रोग विशेषज्ञ)
आगामी विशेष शिविर:
01 मार्च 2026 (रविवार): मिर्गी रोग विशेष शिविर
08 मार्च 2026 (रविवार): मधुमेह (शुगर) रोग विशेष शिविर
सभी स्वास्थ्य शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। शिविर पूर्णतः निःशुल्क रहेंगे जबकि अन्य दिनों में चिकित्सालय के नियमानुसार शुल्क देय होगा ।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क: 8839037328 , 9329293579
चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की गई है ।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




