बिलासपुर स्टेशन में औचक टिकट चेकिंग, बिना टिकट यात्रियों पर सख्ती

0
IMG-20260226-WA0687

372 मामलों में 2.19 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया

बिलासपुर । यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने और बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से के अंतर्गत द्वारा में औचक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान 25 फरवरी 2026 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन और मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य टिकट निरीक्षक एवं टीटीई स्टाफ शामिल रहे।


17 ट्रेनों में एक साथ जांच

अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन सहित पर संचालित 17 ट्रेनों में एक साथ टिकटों की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट से यात्रा करने वालों पर कार्रवाई की गई।


मामलों का ब्योरा

रेल प्रशासन के अनुसार अभियान में कुल 372 मामलों में 2 लाख 19 हजार 830 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

  • बिना टिकट यात्रा के 303 मामलों में 1,90,625 रुपये
  • अनियमित टिकट के 59 मामलों में 28,205 रुपये
  • बिना बुक किए गए लगेज के 10 मामलों में 1,000 रुपये का जुर्माना शामिल है।

यात्रियों से अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए उचित एवं वैध टिकट लेकर ही सफर करें और स्टेशन परिसर में प्रवेश से पहले प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का उपयोग करें। रेलगाड़ी राष्ट्रीय संपत्ति है—इसे स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने में रेल प्रशासन का सहयोग करें।

रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!