कटोरा तालाब इलाके में सनसनी, ब्यूटी पार्लर–स्पा के बाहर हवाई फायरिंग

0
image_search_1772110202135

दुकान बंद होने के बाद स्पा की जिद, नशे में धुत आरोपियों ने की फायरिंग

सिविल लाइन पुलिस ने 2 घंटे में दबोचा, पिस्टल व एयरगन जब्त

रायपुर। शहर के क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ब्यूटी पार्लर एंड स्पा के बाहर हवाई फायरिंग की घटना सामने आई। मामला क्षेत्र का है, जहां दो नशे में धुत युवक दुकान बंद होने के बाद जबरन स्पा कराने की जिद पर अड़ गए और विरोध करने पर एक आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर कर दहशत फैला दी।


रात 10 बजे की घटना, आज दी गई थी सूचना

पुलिस के अनुसार घटना 25 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे की है। कटोरा तालाब क्षेत्र में महिला द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर एंड स्पा बंद हो चुका था और स्टाफ घर जा चुका था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और स्पा कराने की मांग करने लगे। संचालिका ने दुकान बंद होने की बात कही, जिस पर दोनों आरोपी शराब के नशे में बहस करने लगे।

बहस बढ़ने पर एक आरोपी ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी और दोनों मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

NTPC World Environment Day

दो घंटे में गिरफ्त में आए आरोपी

घटना की सूचना आज दोपहर संचालिका द्वारा सिविल लाइन थाना में दी गई। सूचना मिलते ही हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और एक एयरगन भी जब्त की है।


गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें—

  1. सुनील कुमार पाण्डेय, उम्र 46 वर्ष, निवासी शेखपुर, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), पेशे से प्राइवेट पीएसओ
  2. अंगद सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, मोवा, रायपुर, पेशे से ड्राइवर

शामिल हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!