धारदार चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

0
Screenshot_20260226_182629

रायपुर। नार्थ जोन पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पंडरी क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) के निर्देश पर नार्थ जोन के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध रूप से चाकू लेकर घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में 26 फरवरी 2026 को थाना पंडरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि माल धक्का रोड कांपा बस्ती तथा अरोरा धर्मकांटा कांपा के पास दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए हैं।

सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस की दो टीमों ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक आरोपी के कमर से तथा दूसरे आरोपी की पैंट की जेब से धारदार चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम नीलकंठ साहू और राजेश साहू, निवासी सुंदरी पारा, मोवा बताया। चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर दोनों आरोपी कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लोहे का बटनदार धारदार चाकू एवं एक लोहे का चाकू जब्त किया। इसके बाद में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 47/2026 एवं 48/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  1. नीलकंठ साहू, पिता श्रीराम साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी सुंदरी पारा, मोवा
  2. राजेश साहू, पिता श्रीराम साहू, उम्र 35 वर्ष, निवासी सुंदरी पारा, मोवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!