अमरकंटक के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारेंद्र सोनी का निधन ,क्षेत्र में शोक की लहर
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 09 नर्मदा मंदिर मुख्य मार्ग निवासी 79 वर्षीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारेंद्र सोनी का आज निधन हो गया । वे विगत कुछ समय से वृद्धावस्था जनित बीमारियों से जूझ रहे थे और लगभग एक माह से अस्वस्थ होकर बिस्तर पर थे ।
श्री सोनी अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं । उनकी पत्नी का निधन लगभग दस वर्ष पूर्व हो चुका था । उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस संगठन एवं सेवा दल के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई है ।
नारेंद्र सोनी के निधन पर पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को सहित आशुतोष सिंह मार्को , दुर्गेश अग्रवाल नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह उईके , उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम , पूर्व अध्यक्ष बलीराम केवट , पूर्व अध्यक्ष मीना पड़वार , विधायक प्रतिनिधि श्यामलाल सेन , पार्षद , निधि जैन , विमला दुबे , उषा सिंह , देवानंद खत्री , शक्ति शरण पांडेय , जोहन लाल चंद्रवंशी , पत्रकार धनंजय तिवारी , देवेंद्र जैन , मनोज जैन , राजेश नागवंशी , गिरधारी जायसवाल , विनायक द्विवेदी , वीरू तंबोली , लखन झरिया , राजेश पिटानिया , सुरेश द्विवेदी तथा हरि सिंह उईके सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है ।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है ।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




