प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने सीएम साय ने की क्रिकेटर कपिल देव से चर्चा
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कपिल देव को बेल मेटल से बनी प्रतिकृति , पुण्यभूमि छत्तीसगढ़ कॉफी टेबल बुक भेंटकर उनका अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने , आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास , अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण केंद्र तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। चर्चा में मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार द्वारा खेलों के प्रोत्साहन और खिलाड़ियों के लिये बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिये अधोसंरचना , प्रशिक्षण और अवसरों का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। वहीं पूर्व कप्तान कपिल देव ने छत्तीसगढ़ में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों की सराहना करते हुये कहा कि सुरक्षा , विश्वास और विकास के इस माहौल में प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट मंच प्राप्त होगा तथा छत्तीसगढ़ सुरक्षित , समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह उपस्थित थे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




