चार घंटे में सुलझी बैटरी चोरी की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260226-WA0849

जांजगीर-चांपा। भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर स्थित आरएचएसएस टोल प्लाजा से हुई बैटरी चोरी की घटना को ** पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी आशीफ कुरैशी, निवासी बलौदा ने 25 फरवरी 2026 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भारतमाला निर्माणाधीन फोरलेन रोड के किलोमीटर 29+100 पर स्थित आरएचएसएस टोल प्लाजा के टीएलसी रूम का ताला तोड़कर अज्ञात चोर 12 वोल्ट की 6 नग एमरॉन क्वेंटा कंपनी की बैटरी, कुल कीमत लगभग 27 हजार रुपये, चोरी कर ले गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर थाना बलौदा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मौके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों से की गई जांच के बाद पुलिस ने ग्राम चारपारा निवासी समीर पटेल (22 वर्ष), उमेश सिंह कंवर उर्फ लच्छू (40 वर्ष) और सुनील कंवर (30 वर्ष) को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

NTPC World Environment Day

आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गई सभी 6 बैटरियां और संबंधित सामग्री बरामद कर ली। इसके बाद आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, गजाधर पाटनवर, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे, रज्जू टंडन, संदीप सोनंत, टिकेश्वर राठौर, प्रहलाद निर्मलकर सहित थाना बलौदा के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी इस तरह की त्वरित व कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!