बिजली चोरी प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, सहायक अभियंता निलंबित

0
image_search_1772111830786

बिलासपुर,मुंेली । छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) ने बिजली चोरी के एक गंभीर प्रकरण में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए मुंगेली में पदस्थ सहायक अभियंता (वितरण) लव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह आदेश 26 फरवरी 2026 को बिलासपुर से जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, सहायक अभियंता लव सिंह द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप सामने आए हैं। दिनांक 25 फरवरी 2026 को लोर्मी वितरण उपसंभाग क्षेत्र में राजस्व जांच के दौरान बिजली चोरी के बड़े प्रकरण पाए गए। जांच में प्रथम दृष्टया जिम्मेदारी तय होने के बाद कंपनी प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।

निलंबन अवधि में लव सिंह का मुख्यालय कार्यालय अधीक्षण अभियंता (वृत्त), कोरबा निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें कंपनी नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

NTPC World Environment Day

यह कार्रवाई द्वारा बिजली चोरी जैसे मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति को दर्शाती है। कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि राजस्व हानि और लापरवाही के मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

सूत्रों के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में बिजली चोरी के अन्य मामलों की भी विस्तृत जांच जारी है और आने वाले दिनों में और कार्रवाई संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!