NTPC World Environment Day

नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260226-WA0850

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना नवागढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री की फिराक में है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी गंगा सागर उर्फ ऋतिक पिता मनोहर बंजारे, निवासी थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 06 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1200 रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई। पुलिस ने शराब को मौके पर ही जब्त कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध थाना नवागढ़ में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि इससे सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे एवं नवागढ़ थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!