पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तारटंगिया-डंडों से की गई मारपीट, बम्हनीडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई

0
IMG-20260226-WA0940

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की नीयत से किए गए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 26 फरवरी 2026 की सुबह करीब 7 बजे की है। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी भरत निराला ने टंगिया से और उसके साथ मौजूद कृष्ण कुमार सहिस, बल्लू तथा गीता निराला ने डंडों से एकराय होकर प्रार्थी अशोक सहिस, किशन सहिस, संतोष सहिस, जयलाल सारथी और ललिता सहिस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हत्या की नीयत से मारपीट कर सभी को गंभीर चोटें पहुंचाईं।

घटना की रिपोर्ट पर बम्हनीडीह थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद बम्हनीडीह पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने भरत निराला (40 वर्ष), कृष्ण कुमार सहिस (25 वर्ष), बल्लू (21 वर्ष) और गीता निराला (40 वर्ष), सभी निवासी बम्हनीडीह, को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 109 एवं 3(5) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.पी. सिंह के नेतृत्व में सउनि जयनंदन मार्बल, प्रधान आरक्षक गौरीशंकर कौशिक, आरक्षक जयराम बिंझवार, सचेंद्र साहू, उमेश कश्यप, शैलेंद्र राठौर, भूपेंद्र गोस्वामी, अमीर सिंह पैकरा, महिला आरक्षक ममता पटेल सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में किसी भी तरह की हिंसा और आपराधिक घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!