सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सागौन लकड़ी तस्करी गिरोह पकड़ा नवापारा जेवरा जंगल से काटी गई लकड़ी पिकअप में भरकर जांजगीर ले जा रहे थे आरोपी

0
IMG-20260227-WA0919

सीपत/बिलासपुर ।  पुलिस ने सागौन लकड़ी की चोरी में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों को नवापारा ग्राम जेवरा के जंगल से सागौन काटकर पिकअप वाहन में भरकर जांजगीर चांपा ले जाते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 फरवरी की रात सूचना प्राप्त हुई थी कि जेवरा जंगल क्षेत्र से सागौन लकड़ी की अवैध कटाई कर उसे पिकअप वाहन से बाहर ले जाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए थाना सीपत से टीम गठित कर घेराबंदी की गई। इसी दौरान पन्नी से ढका पिकअप वाहन क्रमांक CG-11 AB-0612 रोका गया। जांच में वाहन से 16 नग सागौन के लट्ठे बरामद किए गए।

मौके से गिरफ्तार आरोपियों में रामचंद कुर्रे (41) निवासी बिरगहनी, संतोष कुमार (50) निवासी बिरगहनी, जय सिंह ओगरे (62) निवासी ठरगा बहरा, लिल्लू राम पटेल (56) निवासी महुदा और रघुवीर सिंह मरावी (40) निवासी महुदा—सभी थाना बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा के निवासी हैं।

जप्त संपत्ति:

  • 16 नग सागौन लट्ठा, अनुमानित कीमत ₹65,827
  • डीजल आरा मशीन व ब्लेड, कीमत ₹6,000
  • पिकअप वाहन क्रमांक CG-11 AB-0612, कीमत ₹1,50,000

कुल जप्त संपत्ति की कीमत ₹2,21,827 बताई गई है। पुलिस ने सागौन लकड़ी की चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा अवैध वन उपज तस्करी के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!