NTPC World Environment Day

जांजगीर-चांपा में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई अकलतरा पुलिस ने देर रात दबिश देकर 14 हाईवा किए जप्त, खनिज अधिनियम में कार्रवाई

0
Screenshot_20260228_185703

जांजगीर-चांपा । जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अकलतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। देर रात हाईवे रोड पर दबिश देते हुए अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे 14 हाईवा वाहनों को पकड़ा गया, जिन्हें मौके पर ही जप्त कर लिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई। वहीं एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में अकलतरा पुलिस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया।

हाईवे पर घेराबंदी कर पकड़े गए वाहन

पुलिस के अनुसार, बीती देर रात हाईवे रोड पर अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद अकलतरा पुलिस ने घेराबंदी कर रेत से भरे 14 हाईवा वाहनों को रोका। जांच में वाहन बिना वैध अनुमति और दस्तावेजों के रेत का परिवहन करते पाए गए।

चालकों और मालिकों पर होगी कार्रवाई

पकड़े गए हाईवा वाहनों के चालकों और मालिकों के विरुद्ध गौण खनिज अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सभी वाहनों को जप्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

आगे भी जारी रहेगी सख्ती

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और किसी भी स्तर पर अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

थाना स्टाफ की अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए इसी तरह सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!