थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी नामक जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे लैपटाप, मोबाइल, नगद राशि, आर्म्स एम्यूनेशन सहित हथियार बरामद।

0
IMG-20260228-WA1141

• जिला पुलिस बल गरियाबंद के ई-30 आप्स टीम तथा डीआरजी जिला धमतरी की सफल कार्यवाही।

डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प कर रखे नगद राशि 46,31,500/- शब्दो में रूपये छियालिस लाख इकत्तीस हजार पांच सौ मात्र सहित इलेक्ट्रानिक सामान, आर्म्स एम्यूनेश न, हथियार व भारी मात्रा में अन्य सामग्रियां को बरामद किया गया।

गरियाबंद  । जिला गरियाबंद में शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पित करने वाले माओवादियों से गहन पूछताछ करने पर प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाडा के शीर्ष लीडरों द्वारा जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी नामक जंगल/पहाडी क्षेत्र में डम्प रखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर डम्प के स्थानों को चिन्हित कर जिला मुख्यालय गरियाबंद से जिला पुलिस बल ई-30 की आप्स टीम तथा डीआरजी जिला धमतरी की संयुक्त टीम को दिनांक 28/02/2026 को रवाना किया गया था।

चिन्हाकित जंगल/पहाडी क्षेत्र का सघन सर्च करने पर पुलिस बल ने पहाडियों मे माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गये अलग-अलग स्थानों से डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प कर रखे नगद राशि 46,31,500/- शब्दो में रूपये छियालिस लाख इकत्तीस हजार पांच सौ मात्र सहित 01 भरमार बन्दूक, 33 नग भरमार राउण्ड, 01 नग सुरका रायफल, 32 नग बीजीएल सेल, 01 नग लैपटाप, 02 नग मोबाइल, 10 नग इंसास राउण्ड, 11 नग एसएलआर राउण्ड, 45 नग एके 47 राउण्ड, 41 नग 303 हथियार राउण्ड, 23 नग सिंगल शॉट राउण्ड, 26 नग 12 बोर राउण्ड, 13 नग इलेक्टानिक व 10 नग नॉन इलेक्टानिक डेटोनेटर एवं भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री व साहित्य को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिला गरियाबंद पुलिस द्वारा विगत 02 वर्षो से संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान एवं शासन की पुनर्वास योजना के प्रचार-प्रसार के फलस्वरूप जनवरी 2026 तक गरियाबंद-धमतरी क्षेत्र मे सक्रिय रहे धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के सम्पूर्ण सूचीबद्व माओवादियों को समाप्त करने एवं आत्मसमर्पण कराने में सफलता प्राप्त हुई है। साथ ही माओवादियों के इस डम्प की बरामदगी से भविष्य में संभावित माओवादी घटना को विफल करने में पुलिस को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!