NTPC World Environment Day

जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई चांपा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 6.874 किलो गांजा के साथ दो विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए

0
IMG-20260228-WA1188

जांजगीर-चांपा । जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चांपा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे दबिश देकर 6.874 किलोग्राम गांजा के साथ दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। जप्त किए गए गांजा की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 43 हजार 700 रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई

थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांपा रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध छिपने का प्रयास करने लगे, जिन्हें तत्परता से पकड़ लिया गया।

तलाशी में बरामद हुआ गांजा और मोबाइल

सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में, समक्ष गवाहों की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट के तहत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 6.874 किलो गांजा एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 82/26 पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की है। दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, आरक्षक गौरीशंकर राय सहित थाना चांपा के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!