जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी सफलता कार खरीदी-बिक्री के नाम पर 1.30 लाख की ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260228-WA1190

जांजगीर-चांपा । गाड़ी खरीदी-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। जांजगीर और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने साइबर तकनीकी के माध्यम से आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम वसीम खान पिता मोहम्मद कासिम खान, उम्र 43 वर्ष, निवासी रूमी बाबा मजार के सामने, केलाबाड़ी वार्ड क्रमांक 41, दुर्ग जिला दुर्ग है।

ऐसे दिया था धोखाधड़ी को अंजाम

मामले के अनुसार मार्च 2023 में प्रार्थी सुखीराम साहू, निवासी केरा रोड भाठापारा, जो ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है, ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी को अपने उपयोग के लिए एक सेकेंड हैंड चारपहिया वाहन की आवश्यकता थी। इसी दौरान एक मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क हुआ, जिसने स्वयं को वसीम खान बताते हुए दुर्ग निवासी बताया।

आरोपी ने अपनी मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर (2022 मॉडल), क्रमांक CG 12 BG 3469 की फोटो भेजकर कीमत 5 लाख 20 हजार रुपये बताई और बयाना मांगा। इस पर प्रार्थी ने अलग-अलग किस्तों में कुल 1 लाख 30 हजार रुपये आरोपी के खाते में जमा कर दिए। रकम मिलने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और वाहन की बिक्री नहीं की।

420 भादवि में दर्ज था अपराध

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 420 भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने पूर्व में दुर्ग में दबिश दी, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

साइबर तकनीक से आरोपी तक पहुंची पुलिस

साइबर तकनीकी के माध्यम से आरोपी की लोकेशन दुर्ग में मिलने पर जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खापर्डे को सूचना दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर थाना जांजगीर और साइबर थाना की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल दुर्ग रवाना किया गया।

अपराध स्वीकार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस टीम ने आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने कार बिक्री के नाम पर प्रार्थी से 1.30 लाख रुपये ऑनलाइन लेकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इनका रहा विशेष योगदान

इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली), सहायक उप निरीक्षक मुकेश पांडेय, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, साइबर थाना से आरक्षक रोहित कहरा एवं शाहबाज खान का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!