श्रद्धा महिला मंडल द्वारा महिला संविदा कर्मियों के साथ होली मिलन एवम् महिला दिवस के उत्सव का आयोजन
बिलासपुर । श्रद्धा महिला मंडल द्वारा दिनांक 26 फ़रवरी 2026 को वसंत विहार के रवीन्द्र भवन में एसईसीएल की महिला संविदा कर्मियों के साथ होली मिलन एवं महिला दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन जी एवं उपाध्यक्षा गणों के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नेहरू शताब्दी कॉलोनी, वसंत विहार कॉलोनी एवं इंद्रा विहार कॉलोनी में कार्यरत लगभग 102 महिला संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी संविदा बहनों का रोली टीका लगाकर स्वागत करने से हुई। इसके पश्चात सभी को होली और महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन भाभी जी ने इन कर्मठ बहनों की समर्पण एवं परिश्रम की सराहना की और उन्हें असली नारी शक्ति कहा।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर होली गीतों पर नृत्य किया और खुशियाँ साझा कीं। अध्यक्षा एवं उपाध्यक्षों ने भी संविदा बहनों के साथ नृत्य कर उनका उत्साह बढ़ाया। होली एवं महिला दिवस के उपलक्ष्य में सभी संविदा कर्मियों को उपहार स्वरूप स्टील का मटका, स्टील का कंटेनर (कनस्तर), मिठाई एवं गुलाल भेंट किया गया।
उपहार वितरण के पश्चात सभी संविदा कर्मियों के लिए होली के विशेष व्यंजनों के साथ स्नेहपूर्ण दोपहर भोज का आयोजन किया गया। सभी ने साथ बैठकर भोजन किया और आपसी प्रेम एवं अपनत्व का आनंद लिया। कार्यक्रम में श्रद्धा महिला मंडल की सदस्याएँ उपस्थित रहीं एवं सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




