थाना सरकंडा पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश
बिलासपुर। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सरकंडा पुलिस द्वारा बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशानुसार पुलिस ने अशांति फैलाने तथा आपराधिक गतिविधियों की आशंका को देखते हुए चार आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बी.एन.एस.एस.) की धाराओं 170, 126 एवं 135(3) के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सरकंडा क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा शांति भंग करने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए इस्तगासा क्रमांक 56/226/2026 से 59/229/2026 तक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान अंकित तिवारी उर्फ विक्की (34 वर्ष) निवासी अशोक नगर पार्क लाइफ के पास, दीपक सूर्यवंशी उर्फ भगवान दास (44 वर्ष) निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा, मनोज धीवर उर्फ दद्दू उर्फ माचो (37 वर्ष) निवासी इमली भट्ठा जोगी आवास तथा दिनेश विश्वकर्मा उर्फ जुगनू (30 वर्ष) निवासी केवट पारा पचरी घाट, जूना बिलासपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोका जा सके।
थाना सरकंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर बनी हुई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके और बिलासपुर में कानून व्यवस्था कायम रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




