होली पर्व से पहले सिरगिटटी पुलिस की सख्त कार्रवाई, 13 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260302-WA0954

बिलासपुर। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सिरगिटटी पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाते हुए कड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने क्षेत्र में शांति भंग करने की आशंका को देखते हुए कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल दाखिल किया गया।

पुलिस के अनुसार होली के दौरान लड़ाई-झगड़ा, मारपीट एवं अशांति फैलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान लंबे समय से फरार 08 गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली। इसके साथ ही 03 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से 03 नग धारदार चाकू जप्त किए गए। वहीं, 02 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें भी जेल भेजा गया।

गिरफ्तारी वारंटी के तहत पकड़े गए आरोपी
राजेश ध्रुव (21) निवासी नयापारा सिरगिटटी, लोकेन्द्र तिवारी (28) निवासी गुड़ीपारा धूमा, प्रमोद कुर्मी (23) निवासी वार्ड नंबर 12 सिरगिटटी, राकेश ध्रुव (22) निवासी नयापारा सिरगिटटी, पवन साहू (30) निवासी नयापारा सिरगिटटी, चंदन गोस्वामी (18) निवासी नयापारा सिरगिटटी, सुभाष साहू (18) निवासी नयापारा तथा दीप रोशन (20) निवासी विष्णु चौक तिफरा शामिल हैं।

NTPC World Environment Day

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
तारन निर्मलकर (32) निवासी भैरव नगर तिफरा, सत्यानारायण यादव उर्फ बोदा (24) निवासी माता चौरा सिरगिटटी एवं अमन श्रीवास (23) निवासी नयापारा सिरगिटटी के पास से धारदार चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के आरोपी
सरेश यादव (29) निवासी नयापारा सिरगिटटी एवं मुखी वर्मा (36) निवासी विष्णु चौक तिफरा के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि बिलासपुर में त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!