रायपुर में धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, नाबालिग पर भी कार्रवाई

0
IMG-20260306-WA0523

रायपुर। थाना खम्हारडीह पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो मामलों में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं एक विधि के साथ संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अवंति विहार स्थित श्याम पान पैलेस के पास एक नाबालिग हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित कर रहा था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बालक को पकड़ लिया और उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया। इस मामले में थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 67/26 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।

इसी तरह खम्हारडीह क्षेत्र के चंडी नगर रेलवे लाइन के पास भी एक युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों को डराते-धमकाते पाया गया। पुलिस ने आरोपी गणेश ध्रुव (19) निवासी देवारपारा, सुभाष नगर, तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 68/26 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!