उपमुख्यमंत्री अरुण साव से महिला सशक्तिकरण पर चर्चा: रत्नावली कौशलराज्य में महिला उत्थान की दिशा में सकारात्मक कदम

0
IMG-20260312-WA0670

मुंगेली । भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर महिलाओं के विकासशील मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सशक्तिकरण और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। रत्नावली कौशल ने उपमुख्यमंत्री को भाजपा महिला मोर्चा के कार्यों और चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी साझा की, जो राज्य में महिला उत्थान की दिशा में सकारात्मक कदम है। उन्होंने महिला मोर्चा के विभिन्न कार्यक्रमों जैसे महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने, कौशल विकास प्रशिक्षण और उद्यमिता प्रोत्साहन अभियानों की विस्तृत जानकारी दी।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रत्नावली कौशल के समर्पण और सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने निर्देश दिए कि महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। रत्नावली कौशल ने महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी के मार्गदर्शन में महिलाओं के हित में निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने प्रदेश भर के भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया,यह भेंट छत्तीसगढ़ में भाजपा की महिला नीतियों को सशक्त बनाने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी। भाजपा महिला मोर्चा ने सभी स्तरों के कार्यकर्ताओं से योजनाओं के लाभार्थी चयन और जागरूकता अभियान में योगदान देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!