देर रात तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, मेटाडोर सहित सिस्टम जब्त

0
IMG-20260312-WA0574


चांपा रोड पर अत्यधिक साउंड में बज रहा था डीजे, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा | जिले में तेज आवाज में डीजे बजाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने देर रात मेटाडोर में डीजे सिस्टम लगाकर अत्यधिक आवाज में डीजे बजा रहे संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन और साउंड सिस्टम जब्त कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे) ने सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई थी।

NTPC World Environment Day

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चांपा रोड में एक डीजे अत्यधिक तेज आवाज में बजाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। वहां एक मेटाडोर में डीजे सिस्टम माउंट कर तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था।

पुलिस ने मौके पर मौजूद डीजे संचालक को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना लाया और मेटाडोर सहित डीजे सिस्टम को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी का नाम

  • ज्योतिष कश्यप (30), पिता बैसाखु कश्यप, निवासी बाल्को, जिला कोरबा।

कार्रवाई में इनका रहा योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास और आरक्षक नितेश विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!