भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा, ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया
रिपोर्टर ✒️ सूचित कुमार मरावी
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आज बिलासपुर में पुराने बस स्टैंड चौक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला दहन कर कड़ा विरोध जताया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि देश की आदिवासी समाज से आने वाली महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे के दौरान उनका अपमान किया जाना पूरे आदिवासी समाज का अपमान है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के विरोध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुराने बस स्टैंड चौक में एकत्रित होकर आक्रोश जताया और ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्याम सिंह ध्रुव (जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा शहर बिलासपुर), लाखन सिंह पेंकरा (जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा ग्रामीण बिलासपुर), कोषाध्यक्ष प्रकाश कार्यकार, अमित टोप्पो, प्रेमलाल पोते, कामता कुल मित्र सूचित मरावी , नंदनी मरावी, जयपाल ध्रुव, महेश नेताम, उत्तम कुमार राज, अनिल मरावी, मीना उरांव, चंद्रकांत प्रधान, मनहरण ध्रुव, कुमार मरकाम, कुमार सिंह, रामचंद्र ध्रुव, राधे ध्रुव, अजय ध्रुव, परमेश्वर हेमंत खरवार, शत्रुघ्न ध्रुव, रामेश्वर सिंह, साधराम नेताम, रोशन करुणा राज, कमल मरावी, शंकर ध्रुव और शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आदिवासी समाज के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किया गया तो पार्टी और समाज के लोग सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेंगे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




