विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की सख्त कार्यवाही
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग । जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने तथा अवैध मदिरा के विक्रय , परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आज विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थलों , संभावित संवेदनशील स्थानों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान अवैध मदिरा गतिविधियों में संलिप्त पाये गये व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्यवाही करते हुये कुल 157 आबकारी प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना प्रभारियों , विवेचना अधिकारीगण एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की सक्रिय , समन्वित एवं सतर्क भूमिका रही , जिनके द्वारा प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की गई। अवैध मदिरा गतिविधियों के विरुद्ध अभियान इसी तरह से आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
थानावार आबकारी कार्यवाही (संख्या) –
सुपेला – 16 , छावनी – 03 , पुरानी भिलाई – 10 , मोहन नगर – 10 , नगपुरा – 03 , जेवरा सिरसा – 03 , स्मृति नगर – 04 , वैशालीनगर – 07 , दुर्ग – 04 , पुलगांव – 05 , खुर्सीपार – 08 , जामुल – 05 , भिलाई नगर – 06 , कुम्हारी – 04 , नेवई – 09 , अंजोरा – 01, पद्मनापुर – 04 , भिलाई भट्टी – 05 , नंदिनी नगर – 06 , बोरी – 04 , रानी तराई – 08 , धमधा – 06 , अमलेश्वर – 02 , उतई – 18 और जामगांव आर – 03
दुर्ग पुलिस की अपील –
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




