अमरकंटक के पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
• संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक । मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छे स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है । विद्यालय के कुल 8 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर तथा 46 बालक-बालिकाओं ने राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता दर्ज कराई ।
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं —
प्रियंका देवी — मैराथन हरियाणा (प्रशिक्षक: विनोद कुमार प्रजापति) ,
प्रीति देवी — मैराथन हरियाणा (प्रशिक्षक: विनोद कुमार प्रजापति) ,
योगेश्वरी मरकाम — ट्रिपल जंप लखनऊ (प्रशिक्षक: विनोद कुमार प्रजापति) ,
आरती देवी — 400 मीटर हर्डल दौड़ लखनऊ (प्रशिक्षक: विनोद कुमार प्रजापति) ,
साक्षी पुषाम — हैंडबॉल सोमनाथ (गुजरात) (प्रशिक्षक: संगीता दीन) ,
खुशबू — हैंडबॉल शिमला (प्रशिक्षक: संगीता दीन) ,
संतोषी देवी — फुटबॉल रांची (झारखंड) (प्रशिक्षक: मंती धुर्वे) ,
रावेंद्र कुमार — फुटबॉल उमरिया (प्रशिक्षक: प्रीतम सिंह उइके) ,

अमरकंटक विद्यालय की प्राचार्य सुश्री अनुजा मिश्रा के कुशल निर्देशन तथा समस्त कोच और पीटीआई के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि संभव हो पाई है ।
इस सफलता में योगदान देने वाले प्रशिक्षक एवं पीटीआई प्रमुख रूप से हैं —
राजेंद्र त्रिपाठी (कोच) , सुश्री संगीता दीन (वरिष्ठ पीटीआई) , विनोद कुमार प्रजापति , जितेंद्र सिंह , योगवती धुर्वे , हीरावती श्याम , मंती धुर्वे , प्रीतम सिंह उइके , मुकेश मरावी एवं उमेश कुमार ।
विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




