हनुमान जयंती पर आईटी सेल जिला अध्यक्ष आदर्श दुबे ने किया शरबत वितरण

0
IMG-20260402-WA1173

मुंगेली। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जिले में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में कांग्रेस कमेटी के आईटी सेल जिला अध्यक्ष आदर्श दुबे (प्रिंशु) द्वारा आमजन के बीच शरबत वितरण कर सेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया गया। तेज गर्मी के बीच इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की और इसे जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। आदर्श दुबे ने कहा कि हनुमान जयंती केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सेवा और परोपकार का भी संदेश देता है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ वितरण कार्य में सहयोग किया।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान हनुमान से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!