पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने अधिकारी एवं कर्मचारियों को बीट प्रणाली सुदृढ़ कर अपराध नियंत्रण पर जोर देने दिए निर्देश।

0
IMG-20260402-WA1269

• कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने, अपराध नियंत्रण के लिए सशक्त सूचना तंत्र विकसित करने दिए निर्देश।

• विजिबल पुलिसिंग एवं चेकिंग अभियान को निरंतर सक्रिय रखने के दिए निर्देश।

• जुआ, सट्टा, अवैध शराब और मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों पर कार्यवाही करने दिए निर्देश।

बेमेतरा पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्थित पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। डीआईजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करें तथा जुआ, सट्टा, अवैध शराब और मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की जानकारी संकलित करें। उन्होंने निगरानी एवं सूचीबद्ध अपराधियों पर सतत नजर रखने तथा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सूचनाओं को बीट पुस्तिका में नियमित रूप से अद्यतन करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीट प्रणाली को मजबूत करने का उद्देश्य थाना एवं चौकी स्तर पर जनसंपर्क को सुदृढ़ करना और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। इससे सूचना तंत्र मजबूत होगा और क्षेत्र में पुलिस की पकड़ और अधिक बेहतर बनेगी। डीआईजी ने कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने, अपराध नियंत्रण के लिए सशक्त सूचना तंत्र विकसित करने तथा विजिबल पुलिसिंग एवं चेकिंग अभियान को निरंतर सक्रिय रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सरप्राइज चेकिंग के माध्यम से वाहनों की सघन जांच करने, “सशक्त एप” के उपयोग को बढ़ाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बस स्टैंड, चौपाटी जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित जांच करने और संदिग्ध व्यक्तियों—जैसे ठेला, गुमटी संचालक एवं फेरीवालों—की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, प्रधान आरक्षक ऐश्वर्य सिंह, नवनीत दुबे, आरक्षक विक्रम सिंह, चंद्रेश साहू, अंशप्रताप सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!