अशोक जायसवाल बने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जरहागांव के महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह
पथरिया। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में ब्लॉक कांग्रेस जरहागांव के सक्रिय कार्यकर्ता अशोक जायसवाल को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद ब्लॉक क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं जायसवाल समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के मार्गदर्शन तथा ब्लॉक अध्यक्ष तरणी विश्वकर्मा के नेतृत्व में की गई है। संगठन विस्तार के तहत कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिनमें अशोक जायसवाल प्रमुख रूप से शामिल हैं।
अशोक जायसवाल लंबे समय से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और पूर्व में युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनकी सक्रियता और संगठन क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




