लोरमी में निजी स्कूल संचालकों की बैठक, विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

0
IMG-20260403-WA0761


एमबीयू, आधार और अग्निवीर पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश, सूर्यघर योजना की दी जानकारी

मुंगेली (लोरमी)। जिला कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लोरमी अजित पुजारी द्वारा एसडीएम कार्यालय लोरमी में विकासखंड के निजी हायर सेकेंडरी विद्यालयों के संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान विकासखंड स्तर पर एमबीयू, आधार एवं अग्निवीर पंजीयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। एसडीएम अजित पुजारी ने सभी विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों को इन महत्वपूर्ण पंजीयन प्रक्रियाओं से जोड़ते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से विद्यार्थियों को भविष्य में विभिन्न अवसरों का लाभ मिलेगा, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

इसके साथ ही बैठक में सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की भी विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर आम नागरिकों के बिजली खर्च में कमी लाई जा सकती है। विद्यालय संचालकों को इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंदन शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!