अंधे कत्ल का खुलासा: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260403-WA0795

रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। मामले में एक महिला सहित दो नाबालिगों समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2026 को ग्राम भरेंगाभाठा के पास सड़क किनारे एक मुरूम गड्ढे में संदिग्ध हालत में शव दबा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि शव का एक हाथ और पैर बाहर दिखाई दे रहा था। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई।

जांच के दौरान शव की पहचान माना निवासी 29 वर्षीय नितेश बत्रा के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी पहले से दर्ज थी। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

NTPC World Environment Day

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी श्याम सुंदर सोनी और सावित्री साहू के बीच प्रेम संबंध था। मृतक नितेश बत्रा द्वारा महिला को परेशान करने की बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपियों ने मिलकर नितेश की बेरहमी से पिटाई की। उसे अधमरा कर ऑटो में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया और अंततः मुरूम खदान में जिंदा ही दफना दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी, ऑटो वाहन सहित अन्य सामान जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने इस अंधे कत्ल का खुलासा किया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!