सरगुजा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कार टक्कर में एक ही परिवार के तीन की मौत

0
31-7-1200x540


प्रतापपुर–अंबिकापुर मार्ग पर दर्दनाक घटना, चालक गंभीर; जिले में अलग-अलग हादसों में कुल पांच की गई जान

सरगुजा । जिले में सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। प्रतापपुर–अंबिकापुर मार्ग पर सकालो जंगल के पास ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुप्पी चौरा रजापुर निवासी परिवार सुबह करीब 5 बजे कार से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्रतापपुर की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

NTPC World Environment Day

हादसे में 52 वर्षीय कईलाराम, उनकी पत्नी मानीमती (50 वर्ष) और पुत्र राहुल टोप्पो (25 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

इस दुर्घटना में कार चालक सोनू केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। वहीं, जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए अन्य हादसों में भी दो और लोगों की मौत की खबर है, जिससे मृतकों की कुल संख्या पांच हो गई है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!