जांजगीर में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, छात्रा से दुव्र्यवहार के आरोप में गिरफ्तार

0
16-13


जांच में पुष्टि के बाद पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

जांजगीर जिले से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक प्राथमिक शाला के शिक्षक को छात्रा के साथ कथित दुव्र्यवहार और अशोभनीय हरकतों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खिसोरा स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक राकेश कुर्रे पर एक छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। मामले की शिकायत परिजनों द्वारा प्रशासन से की गई, जिसके बाद तत्काल जांच प्रारंभ की गई।

NTPC World Environment Day

प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम द्वारा कराई गई जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मामला दर्ज किया। बलौदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस ने आरोपी राकेश कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है और यदि जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं, तो संबंधित धाराओं में और वृद्धि की जा सकती है।

घटना के प्रकाश में आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी रोष देखा जा रहा है। लोगों ने दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!