डॉ. गेंदराम बनर्जी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी की लहर
मुंगेली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा संगठनात्मक विस्तार करते हुए डॉ. गेंदराम बनर्जी (पूर्व जनपद सदस्य, पौनी) को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंगेली ग्रामीण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रघुराज सिंह श्रीनेत, पूर्व विधायकगण, पूर्व प्रत्याशियों, सेवादल जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों की सहमति से की गई है। संगठन ने डॉ. बनर्जी की लंबे समय से पार्टी के प्रति सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
डॉ. गेंदराम बनर्जी ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, महामंत्री सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे।
नियुक्ति के बाद मुंगेली जिले से लेकर ग्रामीण अंचल तक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। डॉ. बनर्जी ने कहा कि वे वरिष्ठ कांग्रेसजनों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पार्टी के हित में निरंतर सक्रिय रहेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.


