मिठाई कारखाने में गंदगी मिलने पर निगम की कार्रवाई, संचालक पर 10 हजार का जुर्माना

0
IMG-20260408-WA0605

रायपुर। नगर निगम जोन-2 स्वास्थ्य विभाग ने रमण मंदिर वार्ड क्रमांक 14 स्थित एक मिठाई कारखाने में गंदगी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई जनशिकायत के आधार पर की गई।

नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर जोन-2 के जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारखाने में स्वच्छता व्यवस्था अत्यंत खराब पाई गई, जिससे शिकायत सही साबित हुई।

जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के तहत कारखाना संचालक लोकेश खत्री पर तत्काल 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही भविष्य में स्वच्छता मानकों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

NTPC World Environment Day

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सामग्री से जुड़े प्रतिष्ठानों में स्वच्छता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनशिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐसे मामलों में सख्ती जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!