मिडिल ईस्ट तनाव का असर, कोरबा में पेट्रोल की सप्लाई पर असर—कई पंपों में ‘रिजर्व स्टॉक’ की स्थिति

0
08-kr-4

oplus_32

कोरबा। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनावपूर्ण हालात का असर अब देश के भीतर भी दिखाई देने लगा है। पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर स्थिति प्रभावित हो रही है, जिसका असर कोरबा शहर में साफ नजर आ रहा है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर ‘रिजर्व स्टॉक’ बोर्ड लगाए गए हैं, वहीं कुछ पंपों में सीमित रूप से केवल स्पीड पेट्रोल ही उपलब्ध कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार पेट्रोल कंपनियों और प्रशासन के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है। सूत्रों का कहना है कि पेट्रोल पंप संचालकों को अपने उपलब्ध स्टॉक की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, स्टॉक एक निश्चित स्तर तक पहुंचने पर आम उपभोक्ताओं को आपूर्ति सीमित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि आवश्यक सेवाओं—जैसे एम्बुलेंस, पुलिस, फायर ब्रिगेड आदि—के लिए पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अलग से मानक तय किए गए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है। इस कारण आम उपभोक्ताओं को फिलहाल सीमित आपूर्ति का सामना करना पड़ रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच लंबे समय से चल रही तनातनी का असर वैश्विक तेल आपूर्ति पर पड़ रहा है। भारत सहित कई देश खाड़ी क्षेत्र से पेट्रोलियम उत्पादों पर निर्भर हैं, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय हालात का सीधा प्रभाव घरेलू बाजार पर देखने को मिल रहा है।

हालांकि प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने के साथ आपूर्ति संतुलित रखने का प्रयास किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण न करें और संयम बरतें, ताकि सभी को आवश्यकतानुसार ईंधन उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!