गांव-गांव पहुंचकर भाजपा ने सुनी जनता की समस्याए।
रिपोर्टर ✒️ सुचित कुमार मरावी
करगीकला । भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत करगी कला मंडल के करगी कला बूथ क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पार्टी के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस्ती में पहुंचकर आम नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम के प्रभारी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरुण सिंह चौहान तथा सह प्रभारी मंडल उपाध्यक्ष रितेश पाण्डेय ने उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी और महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता निरंतर गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, पानी, राशन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं। भाजपा नेताओं ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यसमिति सदस्य बिलासपुर ग्रामीण राम कुमारी बघेल, भाजपा मंडल करगी कला के उपाध्यक्ष हेमलता राजपूत, बूथ अध्यक्ष संतोष सिंह ठाकुर, सुनील श्रीवास, मुद्रिका प्रसाद दुबे, संवाददाता एवं विजयपुर मंडल जिला कार्यसमिति सदस्य सुचित कुमार मरावी, किसान मोर्चा महामंत्री तेजराम साहू, महेश कुमार साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।
इस अवसर पर मोहल्ले के सैकड़ों महिला-पुरुषों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाया। भाजपा का यह अभियान क्षेत्र में जनसमस्याओं के समाधान और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.


