दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गरिमामय समारोह का आयोजन संपन्न

0
IMG_20260414_150658

दपूमरे, नागपुर मंडल । भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे नागपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनके जीवन, संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर जी के विचारों, सिद्धांतों एवं उनके द्वारा दिए गए समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के संदेश को वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया।

मंडल रेल प्रबंधक  दीपक कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर जी के आदर्शों को अपनाने पर बल देते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते हुए समाज में समरसता एवं समानता को बढ़ावा दें।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, शाखा अधिकारी, समस्त रेल यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य, रेल कर्मचारी एवं रेल परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एकजुट होकर डॉ. अंबेडकर जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती एस. छोरिया मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा किया गया।

यह आयोजन न केवल एक जयंती समारोह के रूप में संपन्न हुआ, बल्कि यह सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना, जिसमें डॉ. अंबेडकर जी के आदर्शों को अपनाकर एक समतामूलक एवं सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!