NTPC लारा में बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

0
IMG-20260416-WA0338

लारा। डॉ. बी. आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर NTPC लारा परियोजना में सम्मान और उत्साह के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर एवं प्रेरिता महिला समिति की अध्यक्षा रेखा ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई। इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लारा कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्यों ने भारतीय संविधान के शिल्पकार को नमन किया।

अपने संबोधन में सुभाष ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के विचार आज भी आधुनिक भारत के निर्माण में मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने पेशेवर जीवन के साथ-साथ सामाजिक जीवन में भी समानता, न्याय और समरसता के मूल्यों को अपनाएं और समाज को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

NTPC World Environment Day

समारोह के दौरान बालभवन एवं गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। इसके अलावा कर्मचारियों, सहयोगियों एवं बच्चों के बीच संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बाबा साहेब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

समापन अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में समानता एवं न्याय की स्थापना के लिए संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!