NTPC World Environment Day

मल्हार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

0
IMG-20260419-WA0619

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

मल्हार । धार्मिक नगरी मल्हार में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 35 नग देसी मसाला शराब और बिक्री की नगद रकम बरामद की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम वार्ड नंबर 4 मल्हार निवासी राजेश्वर केवट (उम्र 27 वर्ष) द्वारा अपने घर से अवैध रूप से देसी शराब बेचने की लगातार सूचना मिल रही थी। बीट के आरक्षक द्वारा पूर्व में दी गई सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।

इसी दौरान 19 अप्रैल को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर के आसपास घेराबंदी की। दबिश के दौरान आरोपी को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 35 पाव देसी मसाला शराब तथा बिक्री से प्राप्त 150 रुपये नगद बरामद किए गए।

पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नुवास तिग्गा, आरक्षक किशन राय और आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!